CHHATTISGARH : खेत जुताई पर खूनी विवाद, पिता-पुत्र पर बरछी से हमला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Bloody dispute over ploughing of fields, father and son attacked with spears

कवर्धा। चिल्फी थाना क्षेत्र के सिलतरा गांव में खेत की जुताई को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि पिता-पुत्र पर बरछी और हाथ-मुक्कों से हमला करने का आरोप लगा है।

पीड़ित के मुताबिक, 6 अगस्त को बेटा खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। इसी दौरान चार लोग वहां पहुंचे और जुताई को लेकर विवाद करने लगे। आरोप है कि मारपीट के दौरान लोहे की बरछी से बेटे के सिर पर वार किया गया।

बेटे को बचाने पहुंचे पिता पर भी बरछी से हमला किए जाने का आरोप है। दोनों के घायल होने की बात सामने आई है। मामले में गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप भी लगाए गए हैं।

NANDGHAT MUNGELI ROAD : नांदघाट-मुंगेली रोड अब फोरलेन, 138 करोड़ मंजूर

पीड़ित की शिकायत के बाद चिल्फी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल विवाद की मुख्य वजह खेत की जुताई को बताया जा रहा है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related