CG CONVERSION CONTROVERSY : चर्च से लौटते ही 8 परिवारों पर हमला, महिलाएं गंभीर रूप से घायल

Date:

CG CONVERSION CONTROVERSY : 8 families attacked as they returned from church, women seriously injured

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में धर्मांतरण को लेकर तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा। ताज़ा मामला अंतागढ़ ब्लॉक के हवेचूर गांव का है, जहां चर्च से प्रार्थना कर लौट रहे धर्मांतरित परिवारों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमले में कई महिलाएं और पुरुष घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है। घायलों को कांकेर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, 10 अगस्त की सुबह चर्च से लौटकर अपने घरों में काम कर रहे 8 धर्मांतरित परिवारों के 36 लोगों पर गांव के ही कुछ लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर मारपीट की। इस दौरान महिलाओं के साथ भी बेरहमी से पिटाई की गई। पीड़ित हितेश कुमार ने आरोप लगाया कि उनकी मां शांति बाई दर्रो को बुरी तरह पीटा गया। वहीं, बिसन्तिन दर्रो गंभीर रूप से घायल हैं और जागेश्वर उसेंडी के कान का पर्दा फटने की आशंका है।

राष्ट्रीय क्रिश्चन मोर्चा कांकेर इकाई के प्रदेश सचिव साईमन दिग्बल तांडी के मुताबिक, सभी पीड़ित चर्च के नियमित सदस्य हैं और सुबह 8 बजे प्रार्थना में शामिल होकर लौटे थे। पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने ताडोकी थाने में शिकायत की, लेकिन मामला दर्ज नहीं हुआ। रात दहशत में बिताने के बाद वे 11 अगस्त की सुबह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।

कांकेर पुलिस अधीक्षक आईके एलिसेला ने बताया कि चर्च के मुद्दे पर दो पक्षों में विवाद हुआ है। जांच जारी है और दोषी पाए जाने पर अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BUDGET 2026 HIGHLIGHTS : बजट आया, राहत नहीं …

BUDGET 2026 HIGHLIGHTS : Budget came, but no relief... नई...

CG CRIME: कार से 8 लाख मूल्य का 15 किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

CG CRIME: कवर्धा। मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कबीरधाम...