छत्तीसगढ़ः इंकम टैक्स विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर दो लोगों से 17 लाख 70 हज़ार की ठगी…एक गिरफ़्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर. आयकर विभाग (Income Tax) में नौकरी लगवाने के नाम पर 1770000 रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. जांजगीर निवासी पीड़ित ने रायपुर के खमतराई थाना में 4 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है.

पुलिस को प्रार्थी ने बताया कि मैं ग्राम अमोरा जिला जांजगीर चाम्पा का रहने वाला हूं. सिविल सर्विस का कोचिंग कर रहा हूं. सन 2019 सितम्बर माह से मैं मन्साराम पाटले के संपर्क में आया, उसने मुझे बताया कि नीरज लाल, कुलदीप सिंह ठाकुर, जुनैद खान, सागर बिसाई अच्छी राजनीतिक पकड़ रखते हैं. इंकम टैक्स विभाग में नौकरी लगवा सकते हैं. तब मैं भी नीरज लाल, कुलदीप सिंह ठाकुर, जुनैद खान, सागर बिसाई के संपर्क में आया और Income Tax विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर खाते में एवं नगदी रकम 5,70,000 रूपये उपरोक्त व्यक्तियों को भनपुरी रायपुर में दिया. लेकिन इन लोगों के द्वारा आज तक न तो मेरी नौकरी लगवाई गई और न ही मन्साराम पाटले की भी नौकरी लगाई गई.मन्साराम पाटले से भी लिए गए 12,00,000 रूपये वापस नहीं किए.इस प्रकार मेरे साथ एवं मनसाराम पाटले के साथ उक्त व्यक्तियों के द्वारा धोखाधड़ी की गई.

खमतराई थाना पुलिस ने इस मामले में धारा 420, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी सागर बिसाई को गिरफ्तार कर लिया है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related