Chhattisgarh: प्रकाश मुनी साहब के घर के ऊपर अतिक्रमण कर डाला छज्जा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने व्यक्त की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा- कांग्रेस की गुंडागर्दी की हद, संतों तक को नहीं बख्शा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। कांग्रेस नेता कटोरा तालाब क्षेत्र में यह विवादित निर्माण करा रहा है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के एक नेता ने कबीर पंथ के प्रमुख प्रकाश मुनी साहब के घर के ऊपर अतिक्रमण कर छज्जा डाल दिया है। मना करने पर कांग्रेस नेता के लोगों ने गाली-गलौज भी की है। प्रकाश मुनी साहब ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा है, इसी गुंडागर्दी के कारण मैं कांग्रेस को पसंद नहीं करता।

इस मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करत हुए कहा कि कांग्रेस की गुंडागर्दी की हद हो गई. संतों तक को नहीं बख्शा जा रहा.

विष्णुदेव साय ने कहा कि कबीरपंथ के गुरु के घर और आश्रम पर कांग्रेसी नेता के अवैध कब्जे और अभद्रता के बाद भी पुलिस का यह कहना कि मामला शांत हो गया है, साबित कर रहा है कि प्रदेश में कानून का नहीं बल्कि कांग्रेसियों का गुंडाराज चल रहा है. कानून के राज की दुहाई देने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेसी गुंडों, अवैध कब्जों, माफियाओं के प्रधान संरक्षक बन गए जान पड़ रहे हैं.

उन्होंने कहा कि सरकार के संरक्षण में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की अवैध खनन, अवैध कब्जा संस्कृति फलफूल रही है. पुलिस के हाथ बंधे हुए हैं. आम जनता तो आम जनता धर्म गुरु भी कांग्रेसी गुंडागर्दी के शिकार हो रहे हैं. क्या भूपेश बघेल का सर्व धर्म समभाव और गांधी दर्शन यही है कि धड़ल्ले से अवैध कब्जा करने की छूट कांग्रेस के लोगों को दे रखी है.

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि संतश्री प्रकाशमुनि नाम साहेब के आश्रम के ऊपर अवैध कब्जा करने वाले कांग्रेस नेता पर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए और गांधीवाद के नाम पर ढकोसला करने वाली कांग्रेस को अपने उस नेता को फौरन कांग्रेस से बाहर करना चाहिए. वरना यह माना जायेगा कि कांग्रेस को गांधी दर्शन से दूर-दूर तक कोई सरोकार नहीं है, वह सिर्फ अराजक ताकतों का खिलौना बनकर रह गई है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BHILAI TOWNSHIP BSP NOTICE : टाउनशिप बचाने उतरे देवेंद्र!

BHILAI TOWNSHIP BSP NOTICE : Devendra comes forward to...

CHHATTISGARH : 7 शिक्षकों को कोर्ट का झटका!

CHHATTISGARH : Court shock to 7 teachers! धमतरी. धमतरी जिले...