CHHATTISGARH CABINET EXPANSION : छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज, एक मौजूदा मंत्री हो सकते हैं बाहर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH CABINET EXPANSION : Buzz about Chhattisgarh cabinet expansion intensifies, a current minister may be out

रायपुर, 7 जून 2025। CHHATTISGARH CABINET EXPANSION छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, यह विस्तार हरियाणा पैटर्न पर आधारित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री सहित कुल 13 मंत्री होंगे। अभी मंत्रिमंडल में 12 मंत्री हैं, ऐसे में चार नए चेहरों के आने की स्थिति में एक मौजूदा मंत्री को हटाया जा सकता है। हालांकि, इसे लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है।

15 जून तक हो सकता है शपथ ग्रहण

CHHATTISGARH CABINET EXPANSION जानकारी के मुताबिक, 13 से 15 जून के बीच कैबिनेट विस्तार की पूरी संभावना है। राज्यपाल 13 जून को रायपुर लौटेंगे, जिसके बाद राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है।

कौन-कौन होंगे संभावित मंत्री?

अमर अग्रवाल : पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर अग्रवाल को इस बार मंत्रिमंडल में जगह मिलना तय माना जा रहा है।

लता उसेंडी : बस्तर क्षेत्र को सशक्त करने के लिए लता उसेंडी को मौका मिल सकता है। वह वर्तमान में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष हैं और पहले भी मंत्री पद की दावेदार रह चुकी हैं।

गजेंद्र यादव : दुर्ग संभाग से आए विधायक गजेंद्र यादव पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। उनके नाम की चर्चा भी जोर पकड़ रही है।

पुरंदर मिश्रा : उत्कल समाज का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के उद्देश्य से रायपुर संभाग से पुरंदर मिश्रा को मंत्री बनाए जाने की संभावना है।

किस मंत्री की छुट्टी?

CHHATTISGARH CABINET EXPANSION अगर चार नए मंत्री शपथ लेते हैं, तो एक मौजूदा मंत्री को बाहर का रास्ता दिखाना तय है। सूत्रों के अनुसार, सरगुजा क्षेत्र से किसी मंत्री को ड्रॉप किया जा सकता है, ताकि बस्तर जैसे पिछड़े क्षेत्र को अधिक प्रतिनिधित्व दिया जा सके।

भाजपा का सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश

CHHATTISGARH CABINET EXPANSION इस मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए भाजपा न केवल क्षेत्रीय संतुलन, बल्कि सामाजिक प्रतिनिधित्व को भी साधने की कोशिश में है। इससे बस्तर, सरगुजा, रायपुर और दुर्ग जैसे प्रमुख क्षेत्रों में संगठन को मजबूती देने का प्रयास किया जाएगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related