AMARJEET BHAGAT SLAMS BJP : महीनों बाद भी नहीं हुआ मंत्रिमंडल विस्तार, अमरजीत भगत बोले – ‘इंतज़ार में दुबले हो रहे भाजपा नेता’

AMARJEET BHAGAT SLAMS BJP : Cabinet expansion did not happen even after months, Amarjit Bhagat said – ‘BJP leaders are getting thin in waiting’
रायपुर, 4 मई 2025। AMARJEET BHAGAT SLAMS BJP छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार को सत्ता में आए कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक मंत्रिमंडल का पूर्ण विस्तार नहीं हो पाया है। इससे जहां प्रशासनिक कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है, वहीं विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने इस देरी पर कटाक्ष करते हुए भाजपा नेताओं की हालत को “इंतज़ार में दुबले होते जा रहे नेता” कहकर व्यंग्य किया।
आरएसएस-भाजपा में मतभेद का आरोप
AMARJEET BHAGAT SLAMS BJP अमरजीत भगत ने मंत्रिमंडल विस्तार की देरी को केवल राजनीतिक रणनीति नहीं, बल्कि भाजपा और आरएसएस के बीच तालमेल की कमी का परिणाम बताया। उन्होंने कहा,
“नागपुर लॉबी और गुजरात लॉबी के बीच तलवारें खिंची हुई हैं। जब तक ये आपसी लड़ाई सुलझेगी नहीं, तब तक मंत्री नहीं बनेंगे।”
राष्ट्रीय संगठन में बदलाव की प्रतीक्षा
AMARJEET BHAGAT SLAMS BJP सूत्रों की मानें तो भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष की नई नियुक्ति के बाद ही राज्यों में लंबित मामलों पर निर्णय लेगा। छत्तीसगढ़ में भी मंत्रिमंडल विस्तार इसी प्रक्रिया का हिस्सा है। पार्टी फिलहाल संगठनात्मक संतुलन बनाने में जुटी है।
निर्णय प्रक्रिया हो रही प्रभावित
AMARJEET BHAGAT SLAMS BJP राज्य में सीमित मंत्रियों के चलते कई विभागों में नीतिगत फैसलों में देरी हो रही है। शिक्षा, राजस्व, नगरीय प्रशासन जैसे विभागों को अब तक स्थायी मंत्री नहीं मिले हैं, जिससे जनता से जुड़े निर्णय अटक गए हैं।
AMARJEET BHAGAT SLAMS BJP विपक्ष इसे भाजपा की आंतरिक विफलता बता रहा है, जबकि सत्तारूढ़ दल इस प्रक्रिया को सुविचारित निर्णय कहकर टाल रहा है। लेकिन जमीनी स्तर पर शासन की निष्क्रियता और निर्णय क्षमता पर सवाल खड़े होने लगे हैं।