CG BREAKING : विधानसभा में गौवंश पर घमासान!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING : Ruckus over cattle in the Assembly!

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में आज गौवंश, दुग्ध उत्पादन और कृत्रिम गर्भाधान का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने सरकार से प्रदेश में मादा गौवंशीय पशुओं की संख्या, गर्भाधान नीति और टीकाकरण व्यवस्था को लेकर कई सवाल पूछे।

चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश दुग्ध उत्पादन में अभी तक आत्मनिर्भर नहीं हो पाया है और स्थिति काफी कमजोर है। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि सरकार आपकी है, काम आप नहीं कर पा रहे और आरोप हम पर लगा रहे हैं।

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने जवाब देते हुए बताया कि प्रदेशभर में कृत्रिम गर्भाधान के लिए उपकेंद्र और पशु औषधालय संचालित हो रहे हैं। बेहतर नस्ल विकसित करने के लिए सेक्स सॉर्टेड सीमेन का उपयोग किया जा रहा है और राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत काम जारी है। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र का सहयोग भी लिया जा रहा है ताकि दुग्ध उत्पादन बढ़ाया जा सके।

चंद्राकर ने 183 करोड़ रुपए की चिराग परियोजना बंद होने पर भी सवाल उठाए। इस पर मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि परियोजना की प्रगति अपेक्षित नहीं होने के कारण केंद्र सरकार ने समीक्षा के बाद नोटिस देकर इसे बंद कर दिया।

सदन में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने गांवों की बछिया और उनके लिए बनाई जा रही योजनाओं का मुद्दा उठाया, जबकि भूपेश बघेल ने परियोजना की राशि और कामकाज की स्थिति पर सवाल किए। इस दौरान बढ़ती चाकूबाजी की घटनाओं को लेकर भी चर्चा हुई और कई विधायकों ने कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related