छत्तीसगढ़: मेडिकल कॉलेज में 445 पद के लिए 80 हजार आवेदन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

सरगुजा: ​​​​​​अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज ने तृतीय और चतुर्थ वर्ग के लिए बंपर भर्तियां निकाली हैं। ये भर्तियां 8वीं से 12वीं पास लोगों के लिए हैं, लेकिन बेरोजगारी का आलम ये है कि इसके लिए ग्रेजुएट्स और पोस्ट ग्रेजुएट्स लोगों ने भी आवेदन किया है। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ रमनेश मूर्ति ने कहा कि अब भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि फिलहाल आवेदनों की छंटनी कराई जा रही है, जिसके बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा कि आखिर इतने आवेदकों में से कैसे योग्य और पात्र उम्मीदवारों का चयन किया जाए। उन्होंने कहा कि अभी आवेदन पत्रों को अभ्यर्थियों के नाम और पते के साथ सूचीबद्ध किया जा रहा है। उसके बाद पदवार आवेदन पत्रों की छंटाई की जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया में लंबा समय लगेगा। ऐसे में भर्ती में देरी हो सकती है। आवेदन की आखिरी तिथि 28 अगस्त 2022 थी।

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में निकली भर्तियों के लिए संभाग भर के आवेदकों ने आवेदन किया है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को भी ये उम्मीद नहीं थी कि इतनी संख्या में लोग अप्लाई करेंगे। अब तक करीब 80 हजार आवेदन मेडिकल कॉलेज में पहुंच चुके हैं, जिसके कारण प्रबंधन के लिए भी योग्य उम्मीदवारों का चयन एक चुनौती बन गई है।

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज की स्थापना साल 2016 में हुई थी। इसके बाद पहली बार ऐसा है जब तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए भर्तियां निकाली गई हैं, क्योंकि अब तक संविदा और कलेक्टर दर पर नियुक्त कर्मचारियों से ही यहां का काम चल रहा था। भर्ती के बाद तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी संचालक चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन कार्य करेंगे।

इन पदों पर तृतीय श्रेणी में होगी भर्ती

कंप्यूटर ऑपरेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सहायक ग्रेड 3, कोडिंग क्लर्क, रिकॉर्ड क्लर्क, स्टेनो टाइपिस्ट, रिकॉर्ड कीपर, रिसेप्शनिस्ट क्लर्क, मेडिको सोशल वर्कर, मॉडलर, डायटीशियन, लैब तकनीशियन, स्वास्थ्य शिक्षक, ईसीजी तकनीशियन, फार्मासिस्ट ग्रेड 2, सुपरवाइजर, लाइब्रेरी सहायक, कैटलॉगर, बढ़ई, लोहार।

चतुर्थ श्रेणी में इन पदों पर होगी भर्ती

भृत्य, चौकीदार, क्लीनर, लैब अटेंडेंट, डिसेक्शन हॉल अटेंडेंट, स्वीपर, आया/वार्ड ब्वॉय, नाई, धोबी, पैकर, स्ट्रेचर बेयरर, पंप अटेंडेंट, अटेंडेंट, टेलर

CMIE के अनुसार छत्तीसगढ़ में कोई बेरोजगार नहीं

हालांकि सीएमआईई के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई माह में छत्तीसगढ़ राज्य की बेरोजगारी दर मात्र 0.8 प्रतिशत रही, जबकि देश की औसत बेरोजगारी दर 6.9 प्रतिशत दर्ज की गई थी। इसके अलावा अगस्त में जो रिपोर्ट आई थी। उसके मुताबिक छत्तीसगढ़ की बेरोजगारी दर 0.4% रही। यानी तकनीकी रूप से काेई भी बेरोजगार नहीं है। हालांकि इन आंकड़ों पर जहां राज्य सरकार ने अपनी पीठ ठोंकी, तो विपक्ष में बैठी बीजेपी ने इसे फर्जी बताया था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related