CG NEWS : संभावित 14वें मंत्री पर विवाद, हाईकोर्ट ने नई याचिका सुनने से किया इंकार

Date:

CG NEWS : Controversy over possible 14th minister, High Court refuses to hear new petition

रायपुर। छत्तीसगढ़ के संभावित 14वें मंत्री की नियुक्ति को लेकर चल रहे विवाद में आज हाईकोर्ट में अहम मोड़ आया। कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला की याचिका पर चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बी. गुरु की डिवीजन बेंच ने सुनवाई से साफ मना कर दिया।

कोर्ट ने कहा कि इसी मुद्दे पर पहले से एक जनहित याचिका (PIL) लंबित है, इसलिए नई याचिका पर विचार संभव नहीं। बेंच ने सुशील आनंद शुक्ला को विकल्प दिया कि चाहें तो वे मौजूदा पीआईएल में इंटरवीनर बनकर शामिल हो सकते हैं।

बताया जा रहा है कि यह पीआईएल रायपुर के सामाजिक कार्यकर्ता वासु चक्रवर्ती द्वारा दायर की गई है, जो पहले से ही कोर्ट में विचाराधीन है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related