बीमा कंपनी के महिला एजेंट से 5 लाख की ठगी

Date:

बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र में बीमा एजेंट महिला के खाते में दो स्र्पये भेजकर जालसाजों ने चार लाख 96 हजार 666 स्र्पये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत तारबाहर थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। तारबाहर क्षेत्र के श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित साई परिसर में रहने वाले रेणु मुंदड़ा(56) एलआइसी की एजेंट हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि 28 जून की रात 7.30 बजे फेसबुक में साहिल कुमार ने मैसेज कर एलआइसी पालिसी लेने की बात कही।

इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल पर बातें होने लगीं। साहिल कुमार ने खुद को सेना में जवान बताया। साथ ही अपनी पोस्टिंग जैसलमेर में बताई। उसने एलआइसी की पालिसी लेने के लिए महिला एजेंट का पेटीएम नंबर पूछ लिया। पेटीएम में उसने पहले दो स्र्पये ट्रांसफर किए। स्र्पये मिलने के बाद उसने अपने खाते में दो स्र्पये भेजने के लिए कहा। बाद में जालसाज ने अपने झांसे में लेकर महिला एजेंट को अलग-अलग बहानो से चार लाख 96 हजार 666 स्र्पये ले लिए। धोखाधड़ी की आशंका होने पर महिला ने स्र्पये देना बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत तारबाहर थाने में की। इस बीच आरोपित उनसे और स्र्पयों की मांग कर रहा था। उसने और स्र्पये देने पर पालिसी की रकम के साथ पूरे रकम वापस करने का झांसा भी दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

DMF SCAM : कारोबारी सतपाल छाबड़ा की जमानत खारिज

DMF SCAM : Businessman Satpal Chhabra's bail rejected बिलासपुर. बिलासपुर...

CHHATTISGARH PAPER LEAK : WhatsApp पर बिक रहा था बोर्ड का पेपर

CHHATTISGARH PAPER LEAK : Board papers were being sold...

CG MURDER CASE : छत्तीसगढ़ में ट्विशा-दीपिका जैसा केस!

CG MURDER CASE : Twisha-Deepika-like case in Chhattisgarh! सरगुजा. छत्तीसगढ़...