Champai Soren: एक बार फिर दिल्ली पहुंचे चंपई सोरेन , भाजपा के शीर्ष नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Champai Soren: सरायकेला। पूरे देश की नजर कोल्हान टाइगर और झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन पर टिकी हुई है। लेकिन, अबतक न चंपई सोरेन ने पूरी बात साफ की और ना ही भाजपा के वरीय नेताओं ने। पूरे देश में इस बात की चर्चा है कि पूर्व मंत्री चंपई सोरेन भाजपा में शामिल होने वाले हैं। हालांकि, इस बात में अगर सच्चाई नहीं होती, तो भाजपा इसका विरोध करते हुए अपना बयान जरुर जारी करते।

भाजपा के वरीय नेता इस पर चुप है, जो यह संकेत देता है कि कहीं न कहीं भाजपा में चंपई सोरेन को लेकर खिचड़ी पक रही है। यह खिचड़ी कब तक पक जाती है। यह तो अब वक्त ही बताएगा।

एक बार फिर दिल्ली पहुंचे चंपई सोरेन

कोल्हान टाइगर चंपई सोरेन एक बार फिर से दिल्ली पहुंच गए हैं। सोमवार सुबह करीब सवा ग्यारह बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर वे उतरे और विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य, उनके बेटे व अन्य तीन लोगों के साथ वे अपने गंतव्य की ओर बढ़ गए। यहां वह भाजपा के शीर्ष नेता व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, शिवराज सिंह चौहान और सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात कर सकते हैं।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related