CGPSC SCAM : CBI ने घोटाला मास्टरमाइंड सोनवानी पर 2000 पन्नों का पेश किया चालान

Date:

CGPSC SCAM : CBI files 2000-page charge sheet against scam mastermind Sonwani

रायपुर, 29 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले की जांच कर रही सेंट्रल इन्क्वेस्टिगेशन ब्यूरो (CBI) ने स्पेशल कोर्ट में पहला सप्लीमेंट्री चालान पेश कर दिया है। लगभग 2000 पन्नों के इस चालान में घोटाले से जुड़े कई अहम खुलासे किए गए हैं। चालान में नए तथ्यों, साक्ष्यों और गवाहों के बयान भी शामिल किए गए हैं।

मास्टरमाइंड और आरोपी

CBI ने टामन सिंह सोनवानी को इस पूरे घोटाले का मास्टरमाइंड बताया है। इसके अलावा आरती वासनिक, जनक राम ध्रुव, निशा कोसले और दीपा आडील को भी आरोपी के रूप में नामजद किया गया है। सभी आरोपियों की भूमिका जांच में सामने आई है। वर्तमान में ये सभी न्यायिक रिमांड पर जेल में बंद हैं।

क्या है CGPSC घोटाला?

यह घोटाला 2020 से 2022 के बीच हुई CGPSC भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़ा है। आरोप है कि इस दौरान आयोग ने पारदर्शिता को दरकिनार करते हुए राजनीतिक और प्रशासनिक रसूख वाले परिवारों के उम्मीदवारों को उच्च पदों पर चयनित किया। योग्य उम्मीदवारों को अनदेखा कर पक्षपातपूर्ण चयन किया गया, जिससे भर्ती प्रक्रिया में गंभीर हेरफेर हुआ।

चयन प्रक्रिया में हेरफेर

CGPSC परीक्षा 2021 में 171 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी।

13 फरवरी 2022 : प्री-एग्जाम आयोजित, 2,565 अभ्यर्थी पास हुए।

26-29 मई 2022 : मेंस परीक्षा, 509 उम्मीदवार सफल हुए।

11 मई 2023 : इंटरव्यू के बाद 170 अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी।

अरोप है कि इस पूरी प्रक्रिया में हेरफेर कर आयोग ने अपने नजदीकी लोगों को लाभ पहुंचाया।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related