CG Weather Update: दिन में उमस भरी गर्मी, रात में हल्की ठंड… तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी

Date:

CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। पूर्वी हवा के सक्रिय होने से बीते दिनों की कड़ाके की ठंड में कमी आई है। राज्य में अब दिन के समय गर्मी और रात में हल्की ठंड महसूस की जा रही है। न्यूनतम तापमान, जो कुछ दिन पहले 6 डिग्री तक लुढ़क गया था, अब बढ़कर करीब 11 डिग्री पर पहुंच चुका है।

मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति अगले 2–3 दिनों तक बनी रहने की संभावना है। इसके बाद उत्तर से हवा का आगमन तेज होगा, जिससे तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की जा सकती है।

सबसे अधिक ठंड अंबिकापुर में दर्ज की गई जहां बीती रात न्यूनतम तापमान 10.5°C रहा। वहीं राजधानी रायपुर में तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई है। दिन में गर्मी बढ़ी है जबकि सुबह-सुबह और आउटर इलाकों में हल्की ठंड अभी भी बरकरार है।

रायपुर में आज का मौसम

राजधानी में आज आकाश साफ रहेगा। तापमान 16°C से 30°C के बीच रहने का अनुमान है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

LAXMI VERMA RESIGNATION : लक्ष्मी वर्मा ने दिया इस्तीफा

LAXMI VERMA RESIGNATION : Laxmi Verma resigns रायपुर। राज्यसभा की...

IPS TRANSFER BREAKING : थोक में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, देखें लंबी लिस्ट …

IPS TRANSFER BREAKING : थोक में आईपीएस अधिकारियों के...

WAR IMPACT : दुबई में फंसे छतीसगढ़ के युवक

WAR IMPACT : Youth from Chhattisgarh stranded in Dubai रायपुर।...

CG CONTROVERSY : PSC पर लगे आरोपों पर सफाई

CG CONTROVERSY : Clarification on allegations against PSC रायपुर। उद्योग...