CG WEATHER NEWS : छत्तीसगढ़ में होली के पहले गर्म हवाओं के थपेड़े पड़ेंगे। इसके लिए मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे प्रदेश के अलग- अलग जिलों में गर्म हवाएं चलेगी। प्रदेश के 13 जिलों राजनादगांव, बिलासपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग, जांजगीर चांपा, खैरागढ़, कोरबा, महासमुंद, मोहला मानपुर, रायगढ़, सक्ती, सारंगढ़ में अगले 24 घंटे में गर्म हवाएं चलेगी। प्रदेश में तेजी से गर्म हवाएं बढ़ रही हैं।
प्रदेश में बढ़ रहा तापमान
CG WEATHER NEWS : सर्दी के जाते ही प्रदेश में इन दिनों गर्मी लगातार बढ़ रही है। वहीं पिछले 24 घंटों में सारंगढ़-भिलाईगढ़ जिले में सबसे ज्यादा तापमान 39.9°C दर्ज किया गया है।जबकि सबसे कम तापमान बलरामपुर-रामानुजगंज में 12°C तक दर्ज किया गया है। वहीं राजधानी रायपुर और बिलासपुर में अधिकतम तापमान 39°C दर्ज किया गया है।
मार्च में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन अगले 16 मार्च से कुछ जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। जिसके कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं 18 मार्च के बाद प्रदेशभर में अधिकतम तापमान में गिरावट होने की भी संभावना है। वहीं आज राजधानी रायपुर में 13 मार्च को मौसम साफ रहेगा।

