CG VIDHANSABHA : छत्तीसगढ़ विधानसभा में पहुंचे 120 सरेंडर नक्सली, सदन की कार्यवाही देखी

Date:

CG VIDHANSABHA: 120 surrendered Naxalites reached the Chhattisgarh Assembly and watched the proceedings of the House.

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही शुक्रवार को उस समय खास बन गई, जब 120 सरेंडर नक्सली सदन की कार्यवाही देखने पहुंचे। इनमें एक करोड़ रुपये का इनामी पूर्व नक्सली रुपेश और झीरम हमले का मास्टरमाइंड और 25 लाख रुपये का इनामी चैतू भी शामिल था। चैतू ने तीन महीने पहले जगदलपुर में आत्मसमर्पण किया था।

 

इन सभी पूर्व नक्सलियों ने गुरुवार रात डिप्टी सीएम विजय शर्मा के निवास पर डिनर किया था। इसके बाद आज उन्हें विधानसभा की कार्यवाही दिखाई गई। सरकार इसे मुख्यधारा में वापसी और पुनर्वास की प्रक्रिया का हिस्सा बता रही है।

 

वहीं, सदन के भीतर भी राजनीतिक हलचल तेज रही। सत्ता पक्ष के विधायकों ने अपनी ही सरकार से जवाब तलब किया। दूसरी ओर, विपक्ष ने विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति और बजट आवंटन को लेकर सरकार को घेरा।

 

 

सरेंडर नक्सलियों की विधानसभा उपस्थिति और सदन के भीतर तीखी नोकझोंक ने दिनभर राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनाए रखा।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related