CG TEACHER COUNSELING CANCELLED : शिक्षकों की पदस्थापना ऑर्डर रद्द ! मची खलबली ..

Date:

CG TEACHER COUNSELING CANCELLED : Teachers’ posting orders cancelled! Chaos ensues…

रायपुर, 8 जून 2025। CG TEACHER COUNSELING CANCELLED छत्तीसगढ़ में अतिशेष शिक्षकों की काउंसलिंग को लेकर शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। खासकर बस्तर जिले में काउंसलिंग प्रक्रिया के बाद जारी हुए पदस्थापन आदेशों पर अब तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। इस फैसले ने शिक्षकों और शिक्षा विभाग दोनों में हलचल मचा दी है।

दरअसल, 5 जून को बस्तर के कलेक्टरेट परिसर में माध्यमिक शाला के अतिशेष शिक्षकों की ओपन काउंसलिंग हुई थी। इसके बाद शिक्षकों को नए पदस्थापन आदेश भी जारी किए गए थे। लेकिन अब जिला शिक्षा अधिकारी ने शिकायतों के आधार पर इस प्रक्रिया को रोकते हुए 8 जून को पुनः काउंसलिंग कराने का आदेश जारी किया है।

शिकायतों के बाद बदला फैसला

CG TEACHER COUNSELING CANCELLED मिली जानकारी के अनुसार काउंसलिंग प्रक्रिया को लेकर कई शिक्षकों ने गड़बड़ी की शिकायतें की थीं, जिसे पहले अनदेखा कर दिया गया था। अब जब मामला उच्च अधिकारियों और न्यायालय की चौखट तक पहुंच चुका है, तो प्रशासन बैकफुट पर नजर आ रहा है।

8 जून को फिर से होगी काउंसलिंग

जारी आदेश के अनुसार अब 8 जून 2025 को सुबह 10 बजे से पुनः काउंसलिंग कराई जाएगी। यह काउंसलिंग फिर से कलेक्टरेट परिसर में ओपन मोड में होगी, जिसमें विषयवार युक्तियुक्तकरण के आधार पर पदस्थापन किया जाएगा।

साझा मंच का आरोप – नियम ताक पर, दोषियों पर हो कार्रवाई

CG TEACHER COUNSELING CANCELLED इस पूरे विवाद पर साझा मंच ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। प्रांतीय संचालक केदार जैन ने कहा कि अधिकारियों ने न तो सेटअप का पालन किया, न ही काउंसलिंग की गाइडलाइन का। उन्होंने दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि अगर सभी जिलों में ऐसी ही गड़बड़ी है तो सभी जिलों की काउंसलिंग रद्द की जानी चाहिए।

क्या साझा मंच का ‘पोल खोल आंदोलन’ ला रहा असर?

CG TEACHER COUNSELING CANCELLED केदार जैन ने आरोप लगाया कि अब जब साझा मंच ने ‘पोल खोल आंदोलन’ का ऐलान किया है, तब अफसरों के हाथ-पांव फूल गए हैं। कई शिक्षकों ने यह मामला कोर्ट में भी चुनौती दी है, इसलिए जिम्मेदार अधिकारी खुद को बचाने की कोशिश में पूरी प्रक्रिया को रद्द कर रहे हैं।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related