ARPA DAM COUPLE JUMP : अरपा डैम में प्रेमी जोड़े ने लगाई छलांग, SDRF की टीम तलाश में जुटी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ARPA DAM COUPLE JUMP : A loving couple jumped into Arpa Dam, SDRF team is searching for them

बिलासपुर, 8 जून 2025। ARPA DAM COUPLE JUMP  शहर के तोरवा थाना क्षेत्र स्थित अरपा डैम में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लोगों ने एक युवक और युवती को डैम में छलांग लगाते हुए देखा। यह घटना डैम के दोमुहानी इलाके की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और दोनों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

ARPA DAM COUPLE JUMP  अब तक युवक और युवती की पहचान नहीं हो पाई है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, दोनों एक साथ आए थे और कुछ देर किनारे पर बैठने के बाद अचानक डैम में कूद गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग सक्रिय हो गया और रेस्क्यू टीम को बुलाया गया।

SDRF की टीम पानी में उतर कर सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन देर शाम तक दोनों में से किसी का कोई सुराग नहीं मिला है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह आत्महत्या का मामला है या कोई और कारण था। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने और युवक-युवती की पहचान के प्रयास में जुटी है।

पुलिस का बयान –

ARPA DAM COUPLE JUMP  तोरवा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवक और युवती की तलाश तेज़ी से जारी है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related