CG SCHOOL TEACHER RATIONALIZATION : छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ शिक्षकों और स्कूलों का युक्तियुक्तकरण, 13 हजार शिक्षक मिलेंगे अतिरिक्त

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG SCHOOL TEACHER RATIONALIZATION : Rationalization of teachers and schools started in Chhattisgarh, 13 thousand additional teachers will be available

रायपुर। CG SCHOOL TEACHER RATIONALIZATION छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में शिक्षकों और स्कूलों के युक्तियुक्तकरण (Rationalization) की प्रक्रिया एक बार फिर से शुरू कर दी है। इस अहम कार्य के लिए सभी जिलों में कलेक्टर और एसडीएम की अध्यक्षता में विशेष समितियों का गठन किया गया है। इसके साथ ही शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।

CG SCHOOL TEACHER RATIONALIZATION स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार, स्कूलों का युक्तियुक्तकरण 25 मई तक और शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण 10 जून तक पूरा कर लिया जाएगा।

संतुलन और गुणवत्ता सुधार पर फोकस

CG SCHOOL TEACHER RATIONALIZATION स्कूल शिक्षा सचिव ने सभी कलेक्टरों को पत्र लिखकर यह कार्य प्राथमिकता से और तेजी से करने के निर्देश दिए हैं। पत्र में कहा गया है कि इससे शिक्षा व्यवस्था में संतुलन और गुणवत्ता सुधार संभव होगा।

13 हजार शिक्षक होंगे उपलब्ध

CG SCHOOL TEACHER RATIONALIZATION विभाग का अनुमान है कि युक्तियुक्तकरण के बाद करीब 13,000 शिक्षक अतिरिक्त रूप से उपलब्ध होंगे। अभी शहरी क्षेत्रों में 7300 से अधिक शिक्षक सरप्लस हैं। इसके अलावा, छोटे स्कूलों के विलय (मर्ज) से करीब 6000 शिक्षक और अतिशेष हो जाएंगे।

ग्रामीण क्षेत्रों को होगा लाभ

CG SCHOOL TEACHER RATIONALIZATION सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में शिक्षकों की कमी को दूर किया जाए। शहरी क्षेत्रों में जहां शिक्षक अधिक हैं, वहां से उन्हें जरूरतमंद इलाकों में स्थानांतरित किया जाएगा। इससे शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related