CG POLITICS UPDATE : छत्तीसगढ़ में भाजपा का सदस्यता अभियान जोरों पर, जे.पी. नड्डा ने की समीक्षा और बढ़ाया लक्ष्य ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG POLITICS UPDATE: BJP’s membership campaign in full swing in Chhattisgarh, J.P. Nadda reviewed and increased the target..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा का सदस्यता अभियान शानदार चल रहा है। भाजपा ने इस बार छत्तीसगढ़ में 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा था। जिसमें से आधे से ज्यादा का लक्ष्य भाजपा ने हासिल कर लिया है। आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने प्रदेश कार्यालय में सदस्यता अभियान की समीक्षा की। सदस्यतान अभिया की रफ्तार से गदगद नड्डा ने छत्तीसगढ़ में भाजपा की सदस्यता अभियान का लक्ष्य 10 लाख और बढ़ा दिया है।

नड्डा ने इस दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समुचे राष्ट्र से संगठन के महापर्व में जुड़ने का अपील कर रहे हैं। यह महापर्व हम सब के लिए सदैव अविस्मरणीय हो। हम सबको प्रधानमंत्री जी के इस सूत्र वाक्य को अंतिम व्यक्ति तक ले जाने की जरूरत है। दिल से, दल से, जुड़े कमल से। पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ में भाजपा के सदस्य बनने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हम अपने लक्ष्यों को पूर्ण कर लेंगे। हमें पूर्ण विश्वास है इस दिशा में पार्टी कार्यकर्ता जुटा हुआ है।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में संख्याबल जरूरी है लेकिन वैचारिक बल के आधार पर कार्य कर रहे हैं जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन,प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ,उपमुख्यमंत्री अरुण साव,विजय शर्मा ,सदस्यता अभियान राष्ट्रीय प्रभारी विजया राहटकर,प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव सहित मंत्री, सांसद, विधायक, जिलापंचायत अध्यक्ष, महापौर, सहित प्रदेश सदस्यता अभियान टोली, प्रदेश महामंत्री, संभाग प्रभारी, सहप्रभारी मौजूद थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related