CG POLITICS : छत्तीसगढ़ में मंतूराम पार्ट-2, नामांकन कांग्रेस से, मगर चुनाव से पहले ही BJP में शामिल!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG POLITICS: Manturam Part-2 in Chhattisgarh, nomination from Congress, but joined BJP even before the elections!

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ में चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। नगर पालिका चुनाव में वार्ड क्रमांक 2 सुभाषचंद्र बोस वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी रही पूर्णिमा पोयाम ने मतदान से पहले ही BJP में प्रवेश कर लिया।

राजनीतिक सरगर्मियां हुई तेज –

पूर्णिमा पोयाम के इस कदम ने क्षेत्र की राजनीति गरमा दी है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने उन्हें पार्षद प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा था, लेकिन अब चुनाव से ठीक पहले उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली।

BJP नेताओं की मौजूदगी में हुई ज्वाइनिंग –

पूर्णिमा पोयाम ने भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर पार्टी में आने की बात कही। उन्हें भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी, भाजपा जिला प्रभारी सुभाऊ कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष सेवक नेताम और पूर्व जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

चुनाव से पहले कांग्रेस प्रत्याशी का BJP में शामिल होना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related