CG POLITICS : मैराथन बैठकों में मंडाविया ने तैयार की चुनाव जीतने की रणनीति

Date:

CG POLITICS: Mandaviya prepared strategy to win the election in marathon meetings

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश चुनाव सह प्रभारी व केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज मैराथन बैठकें कर कांग्रेस की हवा निकाल कर रख देने का अभियान तेज कर दिया। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सारे दिन बैठकों का दौर चला। सुबह 10.30 बजे से शुरू बैठकों का सिलसिला शाम तक चलता रहा। जिसमें सोशल मीडिया, आईटी सेल, मीडिया टीम की बैठक, घोषणा पत्र संयोजक सहसंयोजक की बैठक, नरेटिव टीम के साथ बैठक हुई।

बैठकों में प्रदेश चुनाव सह प्रभारी मनसुख मंडाविया ने मार्गदर्शन दिया कि किस तरह कार्य करना है और कांग्रेस की हवा निकाल कर रख देना है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए कांग्रेस कोई चुनौती नहीं है। भाजपा हर चुनौती से पार पाने की क्षमता रखती है। हम विजय के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। चुनाव सह प्रभारी के मार्गदर्शन में रणनीतिक मंथन किया गया।
चुनाव सह प्रभारी केंद्रीय मंत्री श्री मंडाविया के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन सह प्रभारी नितिन नबीन, महामंत्री संगठन पवन साय ने बैठक ली।

प्रदेश चुनाव सह प्रभारी के साथ एक विषय बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी, पंकज झा, प्रशांत सिंह ठाकुर, सोमेश चंद्र पांडे, मिथुन कोठारी, सुनील पिल्लई, आदित्य कुरील, संदीप उपारकर ने भागीदारी की।एक अन्य बैठक में आरोप पत्र समिति के संयोजक अजय चंद्राकर, केदार गुप्ता, अमित चिमनानी, अनुराग अग्रवाल, रसिक परमार, हेमंत पाणिग्रही ने प्रदेश चुनाव सह प्रभारी के साथ बैठक में भाग लिया। चुनाव घोषणा पत्र समिति की बैठक में संयोजक विजय बघेल, रामविचार नेताम, अमर अग्रवाल, शिवरतन शर्मा, ओपी चौधरी, पंकज झा ने प्रदेश सह प्रभारी के साथ रणनीति पर चर्चा की।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related