CG POLITICAL NEWS: प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन का बयान, कहा- जब तक पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक हमारी सरकार न बन…

Date:

CG POLITICAL NEWS: कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि प्रदेश कार्य समिति में हुई चर्चा और तय कार्य योजना को लेकर जन-जनतक जाना है। कांग्रेस शासन काल में भाजपा के आंदोलनों में जनता के मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं के परिश्रम ने भाजपा को सत्ता तक पहुंचा है। कांग्रेस के खिलाफ हुए चरणबद्ध आंदोलन में कार्यकर्ताओं की सहभागिता ने भाजपा को जीत दिलाई है। लेकिन यह जीत अभी आधा सफर है। हम सरकार सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए ही नहीं बनाते। अभी और आगे जाना है पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक जब तक भाजपा का झंडा नहीं फहराएगा हमारा सफर अधूरा है। नबीन ने कहा कि कांग्रेस के वोट बैंक को पूरी तरह घटाकर हमें बीजेपी को मजबूत बनाएंगे इसलिए हमें निकाय और पंचायत चुनाव में जीतने के लिए एकजुट होना है।

CG POLITICAL NEWS : आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश मजबूती से खड़ा है। इसलिए विश्व श्री मोदी जी की बात सुनता है। इसलिए हमें निकाय और पंचायत चुनाव में एकजुटता दिखानी है। पार्टी का प्रत्याशी चाहे कोई भी हो, चुनाव में भाजपा को जीताना है. आज हम सत्ता में हैं लेकिन सरकार चलाने की जिम्मेदारी सिर्फ विधायक, मंत्री, सांसदों की नहीं है हम सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के हित का चिंतन करना होगा। सरकार के कार्यों व योजनाओं को लेकर जन-जन तक जाना है। प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में हमें समन्वय कायम करके समयबध्द तरीके से लक्ष्य को हासिल करना होगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related