हल्दी रस्म के बाद युवती ने तालाब में कूदकर कर ली खुदकुशी, एक ही साथ दो बहनों और भाई की थी शादी

Date:

 दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार देर रात शादी से 3 दिन पहले युवती ने तालाब में कूदकर खुदकुशी कर ली। परिवार में एक साथ दो बहनों और एक भाई की शादी होने वाली थी। भाई की हल्दी रस्म के बाद छोटी बहन ने आत्मघाती कदम उठाया है। घटना नंदिनी थाना क्षेत्र की है। थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि, मेडेसरा निवासी राजेश जोशी की बेटी तेजश्वनी जोशी (19) उसकी बड़ी बहन और भाई गजपाल जोशी तीनों की एक साथ शादी तय हुई थी। आशंका है कि तेजश्वनी को यह शादी पसंद नहीं थी। इसलिए उसने मंगलवार देर रात तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। गांव के एक युवक ने बुधवार सुबह जब लड़की का शव तालाब में तैरते देखा। उसने ग्रामीणों को बताया।

हल्दी रस्म के बाद युवती ने तालाब में कूदकर कर ली खुदकुशी, एक ही साथ दो बहनों और भाई की थी शादी

सूचना मिलने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। शव बाहर निकाला गया, तो उसकी पहचान तेजश्वनी जोशी के रूप में हुई। इसके बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। घटना के बाद अब दोनों भाई-बहन की शादी फिलहाल कैंसिल कर दी गई। तेजश्वनी के चाचा टोमन लाल जोशी ने बताया कि, 9 जुलाई को तेजश्वनी के भाई की हल्दी का कार्यक्रम था। रात में उसने भाई और बहन के साथ हल्दी लगवाई। संगीत का कार्यक्रम हुआ। सब लोग कार्यक्रम में व्यस्त थे। खाना खाने के बाद अचानक वो घर से बाहर चली गई। सुबह उसकी लाश तालाब में मिली है। राजेश जोशी ने बेटे की बुधवार को बारात निकलनी थी। तेजश्वनी और उसकी बड़ी बहन की बारात 12 जुलाई को आनी थी। तेजश्वनी की शादी नंदिनी थाना क्षेत्र के बीरेभाठ गांव में तय हुई थी। वहीं, उसकी बहन की शादी बानबरस में लगी है। बेटी की मौत के बाद घर में मातम का माहौल छा गया है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BHARATMALA SCAM : घोटाले पर मंत्री का अल्टीमेटम

BHARATMALA SCAM : Minister's ultimatum on the scam रायपुर. रायपुर...

PREMASAI MAHARAJ THREAT : महाराज को जान से मारने की धमकी!

PREMASAI MAHARAJ THREAT : Death threat to Maharaj! रायपुर. रायपुर...