CG POLITICAL NEWS: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का बयान, कहा – GST जांच के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG POLITICAL NEWS: रायपुर कांग्रेस भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जीएसटी दस्तावेज की जांच के नाम पर भाजपा सरकार व्यापारियों का भयादोहन कर रही है। 1.50 करोड़ से ज्यादा से टर्न ओवर वाले व्यापारियों के दस्तावेजों की जांच भाजपा सरकार का व्यापारी विरोधी रवैया है। भाजपा सरकार व्यापारियों को टैक्स चोर समझ रही है।

दीपक बैज ने कहा कि जबसे राज्य में भाजपा की सरकार बनी है, जीएसटी के नाम पर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। यह सरकार का व्यापारियों पर अत्याचार है। भाजपा सरकार उद्योग व्यापार को चौपट करने वाला निर्णय ले रही है। जिन व्यापारियों उद्योगपतियों के दिए टैक्स के पैसे से सरकार विकास और राहत के काम करती है। उन्हीं व्यापारियों को परेशान किया जाना गलत है? प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार ने 11 महिने में लगातार व्यापारियों के यहां जीएसटी के छापेमारी करवाई है। पहले सरकार ने ईवे बिल में छूट को समाप्त करने का निर्णय ले लिया था। अब व्यापारियों के दस्तावेजों की जांच कर रही है। पंजीयन के समय सभी दस्तावेज जांच कर पंजीयन कराया गया था फिर नया पंजीयन क्यों? कांग्रेस, सरकार के इस कदम का विरोध करती है। दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की सरकार लगातार व्यापारी विरोधी निर्णय ले रही है। जमीनों के फ्री-होल्ड को बंद कर दिया, गाईड लाईन की दरों में 30 प्रतिशत छूट को समाप्त कर दिया, जीएसटी की जांच के नाम पर छापेमारी कर व्यापारियों को परेशान करना शुरू किया गया।

उद्योगों की बिजली के दाम में बढ़ोतरी कर दिया गया। सरकार में बैठे हुए लोग व्यापारियों पर अनैतिक वसूली के लिए दबाव बनाते हैं। बैज ने कहा कि भिलाई के वैशालीनगर विधानसभा क्षेत्र में तालाब के नामकरण को लेकर असहमति जता रहे कुरूद गांव के निवासियों से वैशाली नगर के भाजपा विधायक रिकेश सेन द्वारा की गई अभद्रता तथा एक युवक का गला पकड़ कर धमकाने की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अगर जनता अपने चुने हुए जनप्रतिनिधि के पास जाती है तो भाजपा के विधायक गला पकड़कर दादागिरी करते हैं। यह कौन सा लोकतंत्र है? जनता हमारे लिए भगवान के समान है। लेकिन जनता को धमकाना, डराना यह सरकार की तानाशाही है और सरकार अपराध को नही रोक पा रही है। यह इस मामला से स्पष्ट है। सरकार के विधायक घमंड में चूर हो चुके हैं और जनता को डरा रहे हैं। साजा विधायक ईश्वर साहू के बेटे ने भी जनता से मारपीट की है, क्या यही सुशासन है? स्वास्थ्य मंत्री पत्रकारों को धमकी देते हैं। सरकार अपने विधायकों को नही रोक पा रही है तो अपराधी को क्या रोकेंगी? यह घटना निंदनीय है इसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती है। दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार की व्यापारी विरोधी, छत्तीसगढ़िया विरोधी आचरण को कांग्रेस दक्षिण के चुनाव में जनता के बीच लेकर जा रही है। जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related