CG NIKAY CHUNAV RESULT 2025 LIVE : पाटन में ‘कमल’ खिला, कुनकुरी में ‘हाथ’ मजबूत – जनता ने खेला बड़ा खेल!

Date:

CG NIKAY CHUNAV RESULT 2025 LIVE: ‘Lotus’ bloomed in Patan, ‘Hand’ strong in Kunkuri – Public played a big game!

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में इस बार के नगरीय निकाय चुनाव दिलचस्प मोड़ लेते नजर आ रहे हैं, जहां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गढ़ पाटन में भाजपा ने सेंधमारी कर जीत दर्ज कर ली, वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी में कांग्रेस ने जीत का परचम लहरा दिया।

यानी, जनता ने इस बार नेताओं को उनके ‘घर’ में ही तगड़ा झटका देने का फैसला कर लिया। पाटन में कांग्रेस का गढ़ ढहता दिखा तो कुनकुरी में भाजपा के किले में सेंध लग गई।

पाटन में भाजपा का ‘बघेल बस्टर’!

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का गढ़ माने जाने वाले पाटन में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज कर कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। बघेल, जो हमेशा अपने क्षेत्र को कांग्रेस का अभेद्य किला बताते थे, इस बार मतदाताओं ने उन्हें बड़ा झटका दे दिया।

कुनकुरी में कांग्रेस का ‘सायलेंट स्ट्राइक’!

दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुनकुरी में कांग्रेस ने जीत दर्ज कर यह जता दिया कि जनता सिर्फ सत्ता नहीं, बल्कि चेहरे भी बदलना जानती है। भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी थी, मगर जनता ने इस बार कांग्रेस पर भरोसा जताया।

जनता ने किया खेला…!

इस चुनावी नतीजे ने साफ कर दिया कि जनता सिर्फ पार्टी नहीं, बल्कि काम देखकर वोट डाल रही है। छत्तीसगढ़ की सियासत में यह संकेत है कि अब सिर्फ बड़े नामों के सहारे चुनाव जीतना आसान नहीं होगा, परफॉर्मेंस ही असली पासपोर्ट बनेगा!

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related