CG NIKAY CHUNAV RESULT 2025 LIVE : 7 निगमों में कांग्रेस सिंगल डिजिट पर, भाजपा ने मारी बाजी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NIKAY CHUNAV RESULT 2025 LIVE: Congress on single digit in 7 corporations, BJP wins

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का जबरदस्त प्रदर्शन जारी है। इस चुनाव में कांग्रेस (INC) को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। प्रदेश के सात नगर निगमों में कांग्रेस सिंगल डिजिट पर सिमट गई है, जबकि भाजपा ने अधिकांश निगमों में शानदार जीत दर्ज की है।

नगर निगमों में भाजपा का दबदबा –

रायपुर : BJP – 60, INC – 6, IND – 4

चिरमिरी : BJP – 38, INC – 2

रायगढ़ : BJP – 34, INC – 12, IND – 2

बिलासपुर : BJP – 50, INC – 17, IND – 3

कोरबा : BJP – 45, INC – 11, IND – 11

दुर्ग : BJP – 40, INC – 12, IND – 8

राजनांदगांव : BJP – 39, INC – 9, IND – 3

कांग्रेस का खराब प्रदर्शन

कांग्रेस को इस चुनाव में तगड़ा झटका लगा है। रायपुर, चिरमिरी, राजनांदगांव, कोरबा, दुर्ग, बिलासपुर और रायगढ़ जैसे प्रमुख नगर निगमों में कांग्रेस सिंगल डिजिट में सिमट गई। भाजपा ने लगभग हर निगम में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है।

अन्य नगर निगमों में भी भाजपा आगे –

अंबिकापुर : BJP – 25, INC – 20, IND – 3

जगदलपुर : BJP – 30, INC – 16, IND – 2

धमतरी : BJP – 27, INC – 8, IND – 5

भाजपा कार्यालयों में जश्न का माहौल –

भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ता जबरदस्त जश्न मना रहे हैं। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव समेत कई जगहों पर भाजपा कार्यालयों में जश्न का माहौल है। ढोल-नगाड़े बजाए जा रहे हैं और आतिशबाजी हो रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related