CG Nikay Chunav 2025 : मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सपरिवार किया मतदान, लोगों से की मतदान करने की अपील

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Nikay Chunav 2025 : रायपुर. छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए सुबह आठ बजे से चल रहा है. मतदाताओं में भारी उत्साह नजर आ रहा है. सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा. 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायत के लिए मतदान किया जा रहा हैं.

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने किया मतदान

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने रायपुर नगर निगम के महापौर और वार्ड पार्षद निर्वाचन के लिए देवेंद्र नगर रायपुर स्थित मतदान केंद्र में सपरिवार मतदान किया. मतदान के बाद उन्होंने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की.

 

इन नगर निगम में चुनाव
इस बार छत्तीसगढ़ के 10 प्रमुख नगर निगमों में चुनाव होंगे. इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं. इसके अलावा 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में भी चुनाव जारी है. जिला पंचायत के 433 सदस्य और जनपद पंचायत के 2973 पदों के लिए भी चुनाव जारी है. ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 11672 और वार्ड पंच पद के लिए 1 लाख 60 हजार 180 पदों पर वोटिंग हो रही है.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related