CG NEWS: गलत इंजेक्शन ने ले ली गर्भवती महिला की जान, पुलिस ने झोलाछाप डॉक्टर को किया गिरफ्तार

Date:

CG NEWS: जांजगीर-चांपा। जिले में गर्भवती महिला की गलत इंजेक्शन लगाने से मौत हो गई। मृतका की उम्र 20 साल थी और वह 4 महीने की गर्भवती थी। FIR के बाद पुलिस ने आरोपी झोलाछाप डॉक्टर ध्रुवंतो सिकदार को गिरफ्तार कर लिया है। घटना नवागढ़ थाना इलाके की है। जानकारी के मुताबिक, हीरागढ (टुरी) गांव की की रुखमणी कश्यप को कुछ दिनों से हाथ-पैर में दर्द की शिकायत थी। इस बीच 1 सितंबर 2024 की रात लगभग 9-10 तकलीफ बढ़ने लगी तो पास के ही एक डॉक्टर को परिजन ने बुलाया।

CG NEWS: परिजनों ने सिऊड गांव के डॉक्टर ध्रुवंतो सिकदार को बुलाया। उसने घर पहुंचकर जांच की और एक इंजेक्शन लगाकर चला गया। इसके बाद महिला की तबीयत और बिगड़ने लगी। तेज बुखार के साथ खांसी और नाक-मुंह से खून निकलने लगा। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए नवागढ़ सीएससी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर नवागढ़ थाने में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related