CG NEWS: मातम में बदली शादी की खुशियां…दूल्हे के गोद में हुई मासूम की मौत, पढ़ें पूरी खबर 

Date:

CG NEWS: कोरबा। जिले में मामा की शादी में शामिल होने आए भांजे की मौत हो गई। सुरजपुर से चिमनीभठा आई बारात में दूल्हे का जीजा कार चला रहा था। तभी मुड़ापार शारदा विहार रोड पर जीजा ने कार से स्टंट मारने की कोशिश की। जिससे कार का बैलेंस बिगड़ा और वह डीजे वाहन से टकरा गई। हादसे में दूल्हे की गोद में बैठा देढ़ साल का मासूम हरिओम के ऊपर डीजे गिर गया और सिर फटने से उसकी मौत हो गई। दूल्हे का जीजा नीलेश तिवारी भी घायल हो गया। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, नीलेश ने स्पीड में अचानक ब्रेक लगाकर पीछे का चक्का उठाने की कोशिश की

ये भी पढ़ें – CG BREAKING: छत्तीसगढ़ में उद्योग लगाने वाले उद्यमियों के लिए बड़ी खबर, पहले आओ, पहले पाओ’ नियम में किया ये बड़ा बदलाव

कार में चार लोग सवार थे। दूल्हे की गोद में उसका भांजा हरिओम बैठा था। बारात दुल्हन के घर की ओर जा रही थी। डीजे की धुन पर सभी नाच-गा रहे थे। इसी दौरान दूल्हे के जीजा ने कार से स्टंट करने का प्रयास किया। घटना के बाद राहगीरों ने कार चालक की पिटाई कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के शव को मर्चुरी भेजा। हादसे के बाद दूल्हा शादी करने से मना कर रहा था। दुल्हन के परिजनों और स्थानीय लोगों के समझाने पर शादी गमगीन माहौल में संपन्न हुई।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related