CG News: बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती उत्सव के दौरान बेमेतरा में उस समय हंगामा हो गया, जब भाजपा के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर रणबीर शर्मा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मामला इतना बढ़ गया कि विधायक दीपेश साहू सहित अन्य भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम स्थल से बहिर्गमन कर दिया। यह विवाद सांसद विजय बघेल की मौजूदगी में हुआ।
भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कलेक्टर ने कार्यक्रम के दौरान उन्हें अपमानित किया। एक कार्यकर्ता ने बताया कि जब राज्योत्सव का कार्यक्रम चल रहा था, तो कलेक्टर ने वेटरों को डांटते हुए वहां से हटने को कहा और उसके बाद ऊंची आवाज में हमें भी पीछे जाने को कहा। यह व्यवहार जनप्रतिनिधियों को नागवार गुजरा। कार्यकर्ताओं ने इसकी शिकायत विधायक दीपेश साहू से की, जिसके बाद विधायक समेत सभी भाजपा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि कार्यक्रम स्थल से निकलकर रेस्ट हाउस लौट आए।

