CG NEWS: 10 फीट दीवार फांदकर फरार हुए बाल सुधार गृह से तीन किशोर,  पुलिस ने शुरू की तलाश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: दुर्ग। शहर के पुलगांव स्थित बाल संप्रेषण गृह (बाल सुधार गृह) से रविवार देर रात तीन आपराधिक मामलों में संलिप्त किशोर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि ये तीनों गंभीर अपराधों के आरोप में न्यायालय के आदेश पर सुधार गृह में रखे गए थे।

सूत्रों के मुताबिक, देर रात तीनों किशोर करीब 10 फीट ऊंची दीवार फांदकर संस्थान से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही संस्थान प्रबंधन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत नाकेबंदी कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

फिलहाल पुलिस तीनों फरार बालकों की पहचान और ठिकाने का पता लगाने में जुटी हुई है। साथ ही बाल संप्रेषण गृह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी जांच की जा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related