CG NEWS: जिले में 46.65 करोड़ रुपए की मंजूरी, अधिकारियों को समय और गुणवत्ता के दिये निर्देश

Date:

CG NEWS: Rs 46.65 crore approved in the district, instructions given to officials regarding time and quality

बिलासपुर: राज्य शासन ने बिलासपुर जिले में 4 सड़कों के लिए 46 करोड़ 65 लाख रुपए मंजूर किए हैं। इस राशि से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में करीब 21 किमी सड़क का निर्माण किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने मंत्रालय से राशि स्वीकृति के संबंध में प्रमुख अभियंता को परिपत्र जारी कर दिया है।

 

लोक निर्माण विभाग ने बिलासपुर में पेण्ड्रीडीह चौक से नेहरू चौक मार्ग के लिए 40 करोड़ 79 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। इस राशि से 15.38 किमी सड़क का मजबूतीकरण किया जाएगा। विभाग ने बिलासपुर में एनएच-130ए से नेहरू चौक उसलापुर पुल तक 3.20 किलोमीटर में सड़क निर्माण के लिए 4 करोड़ 25 लाख 21 हजार रुपए भी मंजूर किए हैं।

 

लोक निर्माण विभाग ने बिलासपुर जिले में परसाही से धनपुर मार्ग में 1.10 किमी सड़क के निर्माण के लिए 97 लाख रुपए तथा सेंदरी बस स्टैंड से रमतला मार्ग में 1.20 किमी सड़क के लिए 63 लाख 38 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा विभागीय मंत्री  अरुण साव ने चारों सड़कों के निर्माण में प्रयुक्त सामग्रियों और निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समयावधि में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR BULDOZER ACTION : लालपुर में गरजा बुलडोजर!

RAIPUR BULDOZER ACTION : Bulldozer roared in Lalpur! रायपुर. राजधानी...

ASMITA RATH YATRA : गांव-गांव गूंजा अस्मिता रथ!

ASMITA RATH YATRA : Asmita Rath echoed in every...

SIM BINDING RULE 2026 : 1 मार्च से WhatsApp बदलेगा!

SIM BINDING RULE 2026: WhatsApp will change from March...