CG News: 30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी और प्रियंका गांधी का छत्तीसगढ़ दौरे…

Date:

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रियंका गांधी 30 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। दोनों दिग्गज नेता अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी दुर्ग में सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा उम्मीदवारों को जिताने की अपील करेंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर बीजेपी के बड़े नेताओं की बैठकें शुरू हो गई हैं। बैठकों के माध्यम से ही यह रणनीति तैयार की जा रही है कि उनकी आम सभा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सभा से अधिक भीड़ कैसे जुटाई जाए।

भाजपा नेताओं का कहना है कि 30 अक्टूबर को नामांकन के बाद से चुनाव अपने असली रंग में आ जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां आकर न सिर्फ बड़ी आम सभा को संबोधित करेंगे, बल्कि अपने प्रत्याशियों में जोश भरने के लिए जीत की हुंकार भरेंगे। इस कार्यक्रम में दुर्ग जिले की 6 विधानसभा के साथ ही संभाग के प्रत्याशी भी शामिल होंगे।

भूपेश बघेल के नामांकन कार्यक्रम में पहुंचेंगी प्रियंका गांधी

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और पाटन विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार भूपेश बघेल दुर्ग में 30 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान कांग्रेस शक्ति प्रदर्शन करेगी। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रियंका गांधी भी दुर्ग पहुंच रही हैं। प्रियंका की मौजूदगी में जिले के सभी 6 कांग्रेस प्रत्याशी अपना नामांकन भरेंगे।

नामांकन से पहले 8 जिलों का दौरा करेंगे भूपेश बघेल

भूपेश बघेल 30 अक्टूबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल करने दुर्ग पहुंचेंगे। इससे पहले वो छत्तीसगढ़ के 8 प्रमुख जिलों का दौरा करेंगे और वहां के प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक भूपेश बघेल 25 अक्टूबर को बेमेतरा और बालोद, 26 अक्टूबर को बलौदाबाजार रायपुर और 27 अक्टूबर को सरगुजा और रायगढ़ जाएंगे। इसके बाद 30 अक्टूबर को दुर्ग में अपना नामांकन भरेंगे और उसके बाद बिलासपुर जाएंगे।

27 को दुर्ग में रविशंकर प्रसाद

27 अक्टूबर शुक्रवार को दुर्ग जिले की सभी विधानसभाओं के प्रत्याशियों का नामांकन एक साथ दाखिल किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद दुर्ग पहुंच रहे हैं। इस कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पाण्डेय भी मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम के दौरान भाजपा से पाटन विधानसभा के प्रत्याशी विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के प्रत्याशी ललित चंद्राकर, दुर्ग शहर विधानसभा के प्रत्याशी गजेन्द्र यादव और अहिवारा विधानसभा के प्रत्याशी डोमनलाल कोर्सेवाड़ा सामूहिक रूप से अपना अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related