CG NEWS: मुख्यमंत्री के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ तेज हुई कार्रवाई, इन जगहों पर हटाया बेजा कब्जा

Date:

CG NEWS: रायपुर 7 जनवरी 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कारवाई करने के निर्देश के बाद जिले में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाईयां तेज कर दी गई हैं। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने भी समय सीमा की साप्ताहिक बैठकों में शासकीय जमीनों पर अवैध रूप से किए गए कब्जों को हटाने में तेजी लाने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए है। इसी क्रम में आज तहसीलदार श्री पवन कोसमा ने दतरंेगा और डोमा ग्राम पंचायतों में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। तहसीलदार की मौजूदगी में ग्राम पंचायत दतरंेगा में सरकारी जमीन पर नियम विरूद्व बनाई गई बाउड्रीवाल को जेसीबी मशीन से गिरा दिया गया । वहीं ग्राम डोमा में तालाब के ऊपर किए जा रहे अवैध कब्जे को भी हटा दिया गया। इस दौरान क्षेत्र के पटवारी, ग्राम पंचायतों के सरपंचों के साथ अन्य राजस्व अमला भी मौजूद रहा।

तहसीलदार कोसमा ने बताया कि ग्राम दतरंेगा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए आरक्षित की गई शासकीय भूमि पर पंजवानी नाम के व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा था। इस भूमि पर पंजवानी ने अवैध रूप से बाउड्रीवाल भी खडी कर ली थी। तहसीलदार द्वारा इस अवैध कब्जे के खिलाफ पंजवानी को नोटिस जारी कर उसे हटाने के निर्देश दिए गए थे। तहसीलदार ने यह भी बताया कि जारी नोटिस के बाद भी पंजवानी ने अवैध कब्जा नहीं हटाया। लगभग 50 डिसमिल शासकीय भूमि को घेरकर बनाई गई बाउड्रीवाल को आज जेसीबी मशीन से गिराकर कब्जामुक्त कर दिया गया है। अब इस भूमि पर लोगों की सुविधा के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बन सकेगा। तहसीलदार श्री कोसमा ने डोमा गांव में भी तालाब के किनारे ग्रामीणों द्वारा सीमेंट पोल गडाकर तार से घेरा बना शासकीय जमीन पर किए जा रहे कब्जे को हटवाया। यह कार्रवाई हल्का पटवारी की रिर्पोट के आधार पर की गई।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG POLICE TRANSFER BREAKING : एक साथ 219 पुलिसकर्मियों का तबादला

CG POLICE TRANSFER BREAKING : 219 policemen transferred simultaneously रायगढ़।...

CHHATTISGARH : 17 को विधानसभा घेराव!

CHHATTISGARH : Assembly siege on 17th! रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति...

RAHUL GANDHI DEMAND : कांशीराम को भारत रत्न दो!

RAHUL GANDHI DEMAND : Give Bharat Ratna to Kanshi...