CG NEWS: फेडरेशन ऑफ एजुकेशनल सोसायटीज के सांसद बृजमोहन अग्रवाल अभिनंदन कार्यक्रम में हुए शामिल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: फेडरेशन ऑफ एजुकेशनल सोसायटीज् छत्तीसगढ़ तत्वाधान में आज दिनांक 20 जुलाई 2024 को रंग मंदिर गांधी चौक छोटा पारा रायपुर में माननीय श्री बृजमोहन अग्रवाल जी सांसद, रायपुर का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय बृजमोहन अग्रवाल जी सांसद रायपुर छत्तीसगढ़ रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता मा. अजय तिवारी जी अध्यक्ष फेडरेशन ऑफ एजुकेशनल सोसायटी रायपुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

विशेष अतिथि के रूप में संजय दुबे अध्यक्ष अनुदानित निजी विद्यालय शिक्षक संघ, अनिल तिवारी सचिव शिक्षण संघ राज ग्रेवल संचालक खालसा शिक्षण संस्थान, व्ही के अग्रवाल , संचालक अग्रसेन कॉलेज,श्री देवाशीष मुखर्जी प्राचार्य महंत कॉलेज, श्री प्रवीण चंद्राकर,संचालक सेंट्रल कॉलेज मोतीलाल जैन संचालक शांभवी कॉलेज भी उपस्थित रहे।

फेडरेशन के पदाधिकारी अजय तिवारी अध्यक्ष फेडरेशन, डॉ सुरेश शुक्ला कार्यकारी अध्यक्ष , अशोक पटेल उपाध्यक्ष , आर के तिवारी उपाध्यक्ष ,श्रीमती कुसुम त्रिपाठी उपाध्यक्ष ,अरविंद शर्मा महा सचिव ,शरद दुबे सचिव , डॉ मंजरी बख्शी सह सचिव ,आशा. प्राचार्य मंच के पधाधिकारी अशोक दुबे अध्यक्ष , वी.के. मिश्रा उपाध्यक्ष ,अशोक चक्रधारी , के के शर्मा राजेश शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुभारंभ मां सरस्वती जी की छाया प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर प्रारंभ किया गया। सरस्वती वंदना, गुरु वंदना, कमला देवी संगीत महाविद्यालय के डॉ एम श्री राम मूर्ति ,विद्यानाथ सिंग, तथा उनके छात्रों के द्वारा प्रस्तुत किया गया ।

इस अवसर पर माननीय बृजमोहन अग्रवाल जी ने कहा निजी विद्यालयों और महाविद्यालयों शिक्षण गुणवत्ता और व्यवस्था की तारीफ की साथ हो उन्होंने यह आश्वाशन दिया कि निजी शिक्षण संस्थाओं के हितों के संरक्षण के लिए सदैव तत्पर रहेंगे । उन्होंने यह भी कहा आप सभी मेरी ताकत है आप है तो मैं।
इस अवसर पर उन्होंने सभी उपस्थित जनों से मां के नाम एक वृक्ष लगाने की अपील की ।

स्कूलों और कॉलेजो के ग्राउंड में अधिक से अधिक वृक्ष लगाए जाए।

वृक्ष और उसके सुरक्षा की व्यवस्था में सहयोग किया जाएगा।

वृक्षों का पोषण और देखभाल शिक्षण संस्थानों को करना है।

उन्होंने बताया कि रायपुर में 11 लाख वृक्ष लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related