CG NEWS : AG ऑफिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: पुरानी नियुक्तियां रद्द, 49 नए विधि अधिकारियों की एंट्री

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS : रायपुर/बिलासपुर। राज्य में नए महाधिवक्ता के रूप में विवेक शर्मा की नियुक्ति के बाद महाधिवक्ता कार्यालय में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने पूर्व में की गई सभी विधि अधिकारियों की नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी हैं और नए सिरे से 49 विधि अधिकारियों की नियुक्ति की है। नई टीम में 6 अतिरिक्त महाधिवक्ता, 8 उप महाधिवक्ता, 17 शासकीय अधिवक्ता और 18 उप शासकीय अधिवक्ता शामिल किए गए हैं।

इन नियुक्तियों के संबंध में आदेश विधि एवं विधायी कार्य विभाग की प्रमुख सचिव सुषमा सावंत के हस्ताक्षर से जारी किए गए हैं। सभी नियुक्तियां संबंधित अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी। उप महाधिवक्ता के रूप में कार्यरत प्रवीण दास और शशांक ठाकुर को पदोन्नत कर अतिरिक्त महाधिवक्ता बनाया गया है। इसके अलावा आशीष शुक्ला, यशवंत सिंह ठाकुर, राजकुमार गुप्ता और गैरी मुखोपाध्याय को भी अतिरिक्त महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि गैरी मुखोपाध्याय पहले शासकीय अधिवक्ता थे और लगभग एक वर्ष पूर्व उन्होंने इस्तीफा दिया था। अब उनकी अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में वापसी हुई है। ये बनाए गए अतिरिक्त महाधिवक्ता: प्रवीण दास, आशीष शुक्ला, यशवंत सिंह ठाकुर, राजकुमार गुप्ता, गैरी मुखोपाध्याय और शशांक ठाकुर। उप महाधिवक्ता नियुक्त: संजीव पांडे, विनय पांडे, धर्मेश श्रीवास्तव, आनंद ददारिया, डॉ. सौरभ कुमार पांडे, प्रसून कुमार भादुड़ी, दिलमन रति मिंज और सुमित सिंह। इनमें धर्मेश श्रीवास्तव, आनंद ददारिया और सुमित सिंह नए चेहरे हैं, जबकि दिलमन रति मिंज को पदोन्नति दी गई है। 17 शासकीय अधिवक्ता नियुक्त: संतोष कुमार सोनी, अनिल कुमार पांडे, विनोद कुमार टेकाम, जितेंद्र श्रीवास्तव, विवेक कुमार वर्मा, सुनीता माणिकपुरी, अखिलेश कुमार, केशव प्रसाद गुप्ता, राहुल तमस्कर, संघर्ष पांडे, अविनाश सिंह, सुयशधर बडगैया, सब्यसाची चौबे, शैलजा शुक्ला, सुप्रिया उपासने, शालीन सिंह बघेल और प्रियांक राठी।

18 उप शासकीय अधिवक्ता बनाए गए: रामनारायण साहू, आनंद गुप्ता, अतनू घोष, रोहिताश्व सिंह, कृष्णा गोपाल यादव, ऋषि राज पिठावा, अनीश तिवारी, सौम्या राय, नितांश कुमार जायसवाल, शोभित मिश्रा, अमित बख्शी, अनुराधा जैन, कंवल जीत सिंह सैनी, अनुजा शर्मा, अनुषा नायक, दीक्षा गौरहा, घनश्याम कश्यप और वैशाली महिलांगे।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related