CG News : वन विभाग रेस्ट हाउस अश्लील डांस मामले में बड़ी कार्रवाई, दो अधिकारियों पर गिरी निलंबन की गाज

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG News : सूरजपुर. कुमली वाटरफॉल स्थित वन विभाग के रेस्ट हाउस के अश्लील डांस मामले (Dirty Dance Video Viral) में अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया गया है. डिप्टी रेंजर रविशंकर तिवारी और वन पाल शैलेश टीना लकड़ा को सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं रामानुजनगर के तत्कालीन रेंजर आर सी प्रजापति को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. वन मंडल अधिकारी (DFO) ने पुलिस अधीक्षक को वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों पर एफआईआर दर्ज करने पत्र लिखा है.

CG News : रेस्ट हाउस बना अश्लीलता का अड्डा, वीडियो वायरल, वन विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल

दरअसल, गरियाबंद के बाद सूरजपुर जिले के अश्लील डांस का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. वीडियो में रेस्ट हाउस के भीतर बार बालाओं के अश्लील डांस और शराब पार्टी का दृश्य दिखाई दिए. हालांकि वीडियो वर्तमान का नहीं बल्कि पुराना बताया गया.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related