CG NEWS : धान मिसाई के दौरान बड़ा हादसा… पैर फिसलने से मशीन में फंसा युवक, हुई मौके पर मौत

Date:

CG NEWS मुंगेली। जिले के लोरमी के पुटुपारा में धान मिसाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। थ्रेसर मशीन में धान डालते समय अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह सीधे मशीन के अंदर जा फंसा और देखते ही देखते मशीन ने उसके पूरे शरीर को अंदर खींच लिया। हादसे में युवक की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, लोरमी नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-1 पुटुपारा में यह हादसा पूर्व पार्षद धन्नु साहू के पुत्र महेंद्र साहू (30 वर्ष) के साथ हुआ। महेंद्र अपने खेत में धान मिसाई का कार्य कर रहा था। इसी दौरान धान को थ्रेसर में डालते समय उसका पैर अचानक फिसल गया। पैर फिसलते ही वह सीधे थ्रेसर मशीन में गिर पड़े और देखते ही देखते मशीन ने उन्हें पूरी तरह अंदर खींच लिया।

हादसा इतना भयावह था कि युवक का शरीर मशीन में बुरी तरह फंस गया था, जिसे सामान्य तरीके से बाहर निकालना संभव नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने जेसीबी मशीन बुलाकर शव को बाहर निकालने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद ही महेंद्र का शव मशीन से बाहर निकाला जा सका। यह दृश्य इतना भयावह था कि प्रत्यक्षदर्शियों के रोंगटे खड़े हो गए और परिजन घटनास्थल पर ही बदहवास होकर रोने लगे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की और शव को लोरमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद महेंद्र साहू का शव परिजनों को सौंप दिया गया। अचानक हुए इस दर्दनाक हादसे से पुटुपारा सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

LAXMI VERMA RESIGNATION : लक्ष्मी वर्मा ने दिया इस्तीफा

LAXMI VERMA RESIGNATION : Laxmi Verma resigns रायपुर। राज्यसभा की...

IPS TRANSFER BREAKING : थोक में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, देखें लंबी लिस्ट …

IPS TRANSFER BREAKING : थोक में आईपीएस अधिकारियों के...

WAR IMPACT : दुबई में फंसे छतीसगढ़ के युवक

WAR IMPACT : Youth from Chhattisgarh stranded in Dubai रायपुर।...

CG CONTROVERSY : PSC पर लगे आरोपों पर सफाई

CG CONTROVERSY : Clarification on allegations against PSC रायपुर। उद्योग...