CG NEWS: Lalpur Road gang rape, police registers FIR, Congress demands strict action
कवर्धा। कवर्धा जिले के लालपुर रोड पर बीती रात 2 बजे एक युवती के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की वारदात ने पूरे जिले को झकझोर दिया है। पीड़िता की तात्कालिक शिकायत पर पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना में शामिल तीन युवकों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
इस घटना को लेकर राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने आज शाम 6 बजे कबीरधाम एसपी से मुलाकात कर पीड़िता को न्याय दिलाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी नहीं की गई तो वे बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। सुरक्षा बल पीड़िता और आसपास के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटे हैं।
इस मामले में प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और न्याय जल्द मिलेगा।

