CG News: राजधानी के निजी अस्‍पताल में लगी आग…मची अफरातफरी…!!

Date:

रायपुर: छत्‍तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित रिम्स अस्‍पताल में आग लगने की खबर आ रही है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। फिलहाल राहत और बचाव का कार्य जारी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार आगजनी में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

दरअसल, यह मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम गोढ़ी स्थित रिम्स अस्‍पताल का है, जहां बुधवार सुबह अस्‍तपाल के चौथे मंजिल पर आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग अस्‍पताल के रिकार्ड रूम में लगी। आग लगने के बाद अस्‍पताल में अफरातफरी मच गई। अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर अस्पताल को सबसे पहले खाली कराया।

इसके बाद दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकलकर्मियों ने लगभग आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। इस आगजनी की घटना में किसी प्रकार की जनहानि की खबर अब तक नहीं आई है। हालांकि आग लगने की वजह अब तक पता नहीं चल सकती है। मंदिर हसौद थाना प्रभारी वीरेंद्र चंद्रा ने बताया कि अस्‍पताल में आग लगने की सूचना के बाद तत्‍काल पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई।

सबसे पहले अस्‍पताल को खाली कराया गया। वहीं फायरब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया और आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है। प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related