CG NEWS: बिजली का तार टूटकर बच्चों से भरी बस पर गिरा, इलाके में मचा हड़कंप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: बिलासपुर। बिलासपुर जिले के सरकंडा इलाके में बारिश के दौरान सड़क किनारे लगे ट्रांसफॉर्मर में शार्ट सर्किट के बाद चिंगारी निकली। जिससे बिजली का तार टूटकर बच्चों से भरी बस पर गिर गया। इससे बच्चों की जान आफत में आ गई। इधर, कई बार फोन करने के बाद बिजली विभाग की टीम और करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दरअसल, मोपका चौक के पास शनिवार की रात हुई बारिश के दौरान ट्रांसफॉर्मर में शार्ट सर्किट होकर चिंगारियां निकली। इसके बाद बिजली का तार टूटकर गिर गया। इसी दौरान वहां से बच्चों को लेकर एक बस गुजर रही थी। बिजली का तार बस के ऊपर जा गिरा। इसे देख ड्राइवर सकते में आ गया। कुछ युवकों ने किसी तरह बच्चों को बस से उतारा। इसी बीच सड़क पर गिरे बिजली के तारों के बीच स्कूटी सवार महिला फंस गई।

 

युवकों ने महिला को भी किसी तरह तार से बाहर निकाला। इस बीच कुछ लोगों ने इस घटना की जानकारी मोपका पुलिस को दी। इधर, पुलिस की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी। लोगों ने किसी तरह वहां से लोगों को निकाला। कई बार फोन करने के बाद बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद बिजली के तार को सड़क से हटाया गया। बच्चों से भरी बस पर बिजली का तार गिरने की जानकारी ही नहीं मिली। रात करीब 11 बजे इस मामले में जानकारी लेने पर मोपका चौकी प्रभारी संजीव ठाकुर इस तरह की घटना होने की जानकारी से इनकार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मोपका चौक के आसपास इस तरह की घटना की कोई सूचना नहीं मिली है। उन्होंने जवानों को मौके पर भेजने की बात भी कही। इधर चौक के आसपास रहने वाले लोगों ने बड़ा हादसा टल जाने की बात कही। साथ ही पुलिस पर आरोप लगाया कि कई बार सूचना देने के बाद भी पुलिस के दो जवान करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे थे।
Tags

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related