CG NEWS : जनादेश दिवस पर धनेंद्र साहू का हमला, EVM से छेड़छाड़ का आरोप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: Dhanendra Sahu’s attack on Mandate Day, allegation of tampering with EVM

रायपुर। भाजपा द्वारा मनाए जा रहे जनादेश दिवस पर पूर्व पीसीसी चीफ और कांग्रेस नेता धनेंद्र साहू ने तीखा तंज कसते हुए इसे “ईवीएम छेड़छाड़ से मिली जीत” करार दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक साल की सरकार की उपलब्धियों की बजाय चुराई हुई जीत का जश्न मनाया जा रहा है। साहू ने सवाल उठाया कि प्रदेश के विकास के लिए सरकार ने अब तक क्या किया है?

धान खरीदी केंद्रों पर कांग्रेस का अभियान शुरू

कांग्रेस ने धान खरीदी केंद्र चलो अभियान की शुरुआत की है। धनेंद्र साहू ने बताया कि आज धरसींवा और तिल्दा ब्लॉक के सांकरा गांव के धान खरीदी केंद्र में निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने सरकार पर किसानों के लिए तय की गई धान खरीदी लिमिट को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पॉलिसी में बदलाव से किसानों में शंका है कि सरकार धान खरीदने में रुचि नहीं रखती। निरीक्षण के बाद अव्यवस्थाओं को सरकार के सामने रखा जाएगा और समाधान न मिलने पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

डायरेक्ट मेयर चुनाव पर भी निशाना

डायरेक्ट मेयर चुनाव के फैसले पर साहू ने कहा कि यह सरकार के डर का संकेत है। उन्होंने कहा कि पुरानी पद्धति को बदलकर प्रत्यक्ष पद्धति से चुनाव कराने का निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि सरकार को जनादेश मिलने का भरोसा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की अपनी कोई उपलब्धि नहीं है और वे इस चुनाव को भी “मोदी की गारंटी” पर लड़ेंगे।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SENSEX TODAY : अमेरिका-ईरान शांति समझौते का असर …

SENSEX TODAY : Impact of US-Iran peace deal... रायपुर। अमेरिका...

CHHATTISGARH : मानसून फिर अटक गया!

CHHATTISGARH : Monsoon stuck again! रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोगों को...