CG NEWS : सरगांव स्टील फैक्ट्री हादसे में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया बचाव कार्य का निरीक्षण, पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन

Date:

CG NEWS: Deputy Chief Minister Arun Sao inspected the rescue work in Sargaon Steel Factory accident, assured all possible help to the victims.

मुंगेली। सरगांव स्टील फैक्ट्री में हुए भीषण हादसे के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव शुक्रवार देर रात मौके पर पहुंचे और बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने जिला प्रशासन और रेस्क्यू टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए घटना से प्रभावित परिवारों को सरकार और संयंत्र प्रबंधन से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

36 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि भारी-भरकम साइलो के नीचे दबे मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन 36 घंटे से अधिक समय तक चला। साइलो को बड़े क्रेन की मदद से उठाया गया, जो बचाव कार्य का सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्सा था। उन्होंने कहा कि साइलो हटाए जाने के बाद राहत कार्य अब तेजी से किया जा रहा है।

सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी

श्री साव ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनकी भरपाई तो नहीं की जा सकती, लेकिन सरकार और संयंत्र प्रबंधन हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे। प्रशासन लगातार पीड़ित परिवारों के संपर्क में है।

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

लापरवाही को लेकर पूछे गए सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि घटना की जांच कंपनी एक्ट के तहत चल रही है और प्रशासन ने एफआईआर दर्ज कर ली है। उन्होंने कहा कि मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय प्रशासन की सक्रियता

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मुंगेली जिला प्रशासन और आसपास के जिलों की टीम ने त्वरित कार्रवाई की। उप मुख्यमंत्री ने घटना स्थल पर अधिकारियों और बचाव दल के सदस्यों से मुलाकात कर राहत कार्यों की समीक्षा की और उनके प्रयासों की सराहना की।

सरगांव हादसे ने पूरे राज्य को किया शोकाकुल

इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे छत्तीसगढ़ में शोक की लहर दौड़ा दी है। सरकार की तत्परता और राहत कार्यों में तेजी से उम्मीद है कि पीड़ित परिवारों को जल्द राहत मिल सकेगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG ACCIDENT: आपस में टकराई सांसद के काफिले की 3 गाड़ियां, टला बड़ा हादसा…

CG ACCIDENT: सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में आज...

DHAN KHARIDI: छत्तीसगढ़ में अवैध धान पर बड़ी मार, एक तारीख से अब तक 19,320 क्विंटल धान जब्त…

DHAN KHARIDI: रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार धान खरीदने वाली...