CG NEWS: फुटबॉल मैच में जीत का जश्न मातम में बदला, अचानक कोच की हुई मौत…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: भिलाई। रिसाली के रावण भाठा मैदान में शुक्रवार को आयोजित जिला स्तरीय जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान न्यू मशाल क्लब की जीत का जश्न अचानक मातम में बदल गया. खुशी से टीम के साथ नाचते-झूमते कोच सुरेश राउत की हार्ट अटैक से मौत हो गई.

CG NEWS: दरअसल, मैच खत्म होते ही खिलाड़ी और कोच सुरेश राउत (52) जीत की खुशी में झूम रहे थे. लेकिन कुछ ही देर बाद कोच की तबीयत बिगड़ी और वह कुर्सी से नीचे गिर पड़े. तुरंत उन्हें रिसाली के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. आशंका जताई जा रही है कि उन्हें कार्डिएक अरेस्ट हुआ था.

Read more: – CG NEWS : होजयरी मार्केट की दुकान में आग से लाखों का सामान जलकर खाक, संचालक और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

CG NEWS: जानकारी के मुताबिक, सुरेश राउत भिलाई-3 स्थित विश्व बैंक कॉलोनी के निवासी थे और पेशे से एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे. साथ ही वे न्यू मशाल क्लब (जूनियर) के कोच के रूप में बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे थे. शुक्रवार को वे अपनी टीम के साथ फाइनल मुकाबले के लिए रिसाली के दशहरा मैदान के पास स्थित फुटबॉल ग्राउंड पहुंचे थे.

CG NEWS: मैच बेहद रोमांचक रहा. प्रतिद्वंद्वी टीम ने शुरुआती बढ़त लेते हुए तीन गोल किए, लेकिन न्यू मशाल क्लब ने शानदार वापसी करते हुए तीन गोल दागे और अंततः निर्णायक गोल करते हुए मुकाबला जीत लिया. जीत के बाद मैदान में खुशी का माहौल था और सुरेश राउत भी खिलाड़ियों के साथ जश्न में शामिल थे.

CG NEWS: जश्न के कुछ समय बाद खिलाड़ी और कोच नाश्ता कर रहे थे, तभी कोच सुरेश की तबीयत अचानक बिगड़ी. वे कुर्सी से गिर पड़े और फिर होश में नहीं आए. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद उनका शव सुपेला के सरकारी अस्पताल के मर्चुरी में भेजा गया, जहां शनिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा.

 

बताया जा रहा है कि सुरेश राउत की पत्नी इस समय गांव में हैं और उनकी कोई संतान नहीं है. इस अप्रत्याशित घटना से क्षेत्र के फुटबॉल प्रेमियों और खिलाड़ियों में शोक की लहर है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related