CG News :रेप के आरोप में एएसआई गिरफ्तार, महिला से दोस्ती के बहाने किया कुकर्म

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सहायक उपनिरीक्षक प्रभात साहू पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। भटगांव पुलिस आरोपी एएसआई को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रभात साहू पहले भाटापारा थाने में पदस्थ था। पीड़ित महिला भी वहीं की रहने वाली है। किसी केस के सिलसिले में सहायक उपनिरीक्षक प्रभात साहू से उसकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद उन दोनों में दोस्ती हुई। फिर सहायक उपनिरीक्षक प्रभात साहू का ट्रांसफर भटगांव में हुआ। जान-पहचान होने के कारण उसके भटगांव बुलाने पर महिला उससे मिलने चली गई। इसके बाद प्रभात साहू ने मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।घटना के बाद महिला ने भाटापारा थाने में एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रभात साहू को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related