CG NEWS : मिलावटी शराब और परिजन नियुक्ति का आरोप … BJP नेता ने की शिकायत, ADEO ने कहा— आरोप निराधार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS : गरियाबंद। छुरा शराब दुकान में मिलावटी शराब बनाकर कोचियों के माध्यम से गांव-गांव खपाया जा रहा है। इस मामले की शिकायत भाजपा नेता ने आबकारी मंत्री और आयुक्त से की है। उन्होंने शिकायत पत्र में कहा है कि प्लेसमेंट एजेंसी के साथ साठगांठ कर सहायक आबकारी आधिकारी स्थानीय होने का फायदा उठा रहे। भाजपा नेता ने बगैर नियुक्ति पत्र के अपने रिश्तेदारों को दुकान में नियुक्त कराने का भी आरोप लगाया है। वहीं एडीईओ ने सभी आरोप को निराधार बताया है।

गरियाबंद के वरिष्ठ भाजपा नेता तरुण ठाकुर ने विगत दिनों आबकारी मंत्री और आयुक्त आबकारी को शिकायत पत्र लिखा है, जिसमें जिले के सहायक आबकारी आधिकारी लालजी दीवान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया है कि छुरा शराब दुकान में शराब में पानी मिलावट होता है, जिसे गांव-गांव कोचियों के माध्यम से खपाया जाता है। इन करतूतों की पोल न खुल जाए इसलिए सहायक आबकारी आधिकारी अनुभवी वर्करों को निकालकर बगैर नियुक्ति प्रकिया के ही अपने परिचित और करीबी लोगों को नौकरी पर रखवाया है। इस करतूत में प्लेसमेंट एजेंसी की भी साठगांठ बताई गई है।नियम विरुद्ध रखे गए कर्मी न तो यूनिफार्म में होते हैं न ही बेच बिल्ला लगाए होते हैं। फिर भी लाइसेंसी दुकानों में वे नियम विरुद्ध दुकान संचालन में दिखते हैं।


स्थानीय होने का फायदा उठा रहे सहायक अधिकारी
शिकायत पत्र लिखने वाले तरुण ठाकुर ने कहा कि दीवान छुरा क्षेत्र के सरकड़ा के रहने वाले हैं। गांव में पत्नी सरपंच भी है।स्थानीय पकड़ अच्छे होने के कारण पद का गलत इस्तेमाल आसानी से कर रहे। उन्होंने सरकारी वाहन का भी दुरुपयोग का आरोप लगाया है। ठाकुर ने कहा कि जांच में साक्ष्य के लिए उनके पास कई वीडियो फोटो मौजूद है, जिसे वे जांच के दरम्यान बतौर सबूत पेश करेंगे। तरुण ठाकुर ने बताया कि पूर्व में धमतरी के जिस सर्कल में उन्हें जवाबदारी मिली थी वहां आबकारी उड़नदस्ता ने मिलावटी शराब पकड़ा था। दीवान जी मुंगेली में रहते हुए भी कई गड़बड़ियाें को अंजाम दिए हुए हैं।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी ने कहा – आरोप निराधार
इस मामले में सहायक जिला आबकारी अधिकारी लालजी दीवान ने सारे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि न मेरे किसी रिश्तेदार नौकरी में हैं न ही कोई मिलावटी शराब की बिक्री होती है। आरोप झूठा और बेबुनियाद है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related