CG NEWS : कपड़ा दूकान में लगी भीषण आग, एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू

Date:

रायगढ़। रायगढ़ जिले में बुधवार की दोपहर शहर के मुख्य चौराहे के पास स्थित कपड़ा दुकान में भीषण आग लग गई। घटना की जानकारी लगते ही तत्काल दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार की दोपहर सुभाष चौक स्थित अमित जींस शॉप में एकाएक आग लग गई। जब आग की लपटों के साथ निकल रहे धुएं को आसपास के लोगों ने देखा, तो तत्काल इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई।

CG NEWS : कपड़ा दूकान में लगी भीषण आग, एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू

ऐसे में दमकल वाहनों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया गया और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण अभी अज्ञात बताया जा रहा है। नुकसान का आकलन किया जाना भी अभी बाकी है। बताया जा रहा है कि बुधवार का दिन होने की वजह से मार्केट बंद था। ऐसे में अगल-बगल की दुकानें भी बंद थीं। अगर दुकानें बंद नहीं होतीं, तो आग की लपटें दूसरे दुकानों को भी प्रभावित कर सकती थी। इससे और बड़ा हादसा हो सकता था। जिला सेनानी अधिकारी ब्लासियुज कुजूर ने बताया कि दमकल के 2 वाहनों की मदद से आग पर करीब एक घंटे बाद काबू पाया गया।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related