CG NEWS: खतरे की दावत! रेबीज संक्रमित कुत्ते के काटे बकरे को खिलाया गया, ग्रामीणों में दहशत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: सरगुजा। अंबिकापुर शहर से लगे ग्राम सरगांव में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि रेबीज से संक्रमित कुत्ते द्वारा काटे गए एक बकरे की गांव में बली देकर उसका मांस ग्रामीणों को खिला दिया गया. इस घटना में गांव के करीब 200 से अधिक लोगों द्वारा बकरे के मांस का सेवन किए जाने की बात सामने आई है, जिससे गांव में हड़कंप मच गया है.

जानकारी के अनुसार 28 दिसंबर को गांव में आयोजित काली पूजा के दौरान बकरे की बली दी गई. ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के सरपंच नारायण प्रसाद और उपसरपंच कृष्णा सिंह ने गांव के ही नान्हू रजवाड़े नामक ग्रामीण से यह बकरा खरीदा था, जिसे पहले रेबीज संक्रमित कुत्ते ने काट लिया था. बाद में यह बकरा पूजा में बलि के लिए उपयोग किया गया.

घटना की जानकारी सामने आते ही ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया है. रेबीज संक्रमण को लेकर डरे-सहमे ग्रामीण अब गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर जांच और उपचार कराने की मांग कर रहे हैं. वहीं इस मामले पर वरिष्ठ पशु चिकित्सक चंदू मिश्रा ने बताया कि यदि रेबीज संक्रमित पशु के मांस को अच्छी तरह पकाकर खाया जाए तो संक्रमण का खतरा नहीं होता, फिर भी एहतियात के तौर पर मांस का सेवन करने वाले सभी लोगों को रेबीज की जांच करानी चाहिए.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR LOCAL HOLIDAY : 9 नवंबर की छुट्टी हुई शिफ्ट!

RAIPUR LOCAL HOLIDAY : Holiday on 9th November shifted! रायपुर....

CHHATTISGARH : तहसीलदार निलंबित!

CHHATTISGARH : Tehsildar suspended! रायपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में...