CG NEWS : दूध पीने की जिद करता रहा 3 साल का मासूम, गुस्साई माँ ने जमीन पर पटक कर ले ली जान

Date:

कोरबा। प्रदेश के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ 3 साल का मासूम दूध पीने की जिद कर रहा था, गुस्से में मां ने जमीन पर पटककर मार डाला। जिससे उसकी मौत गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के बालकोनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 5 के आवास क्रमांक 101 में घटी। मकान में राव परिवार निवासरत है। बीते दिन सुबह करीब 10 बजे 3 साल का सात्विक राव बार-बार दूध पीने की जिद कर रहा था। वह मां को जल्दी दूध नहीं देने पर वह परेशान कर रहा था। इसी बीच मां प्रमिला राव ने गुस्से में आकर उसे जमीन पर पटक दिया। जमीन पर पटकने से बालक के सिर पर गंभीर चोट लगी और उसकी मौत हो गई। जब ये घटना घटी तब मां-बेटे के साथ-साथ उसके सास व ससुर भी घर पर मौजूद थे।

महिला की मानसिक स्थिति ख़राब 

परिवार के सदस्यों ने पुलिस को जानकारी दी है कि बीते कई साल से प्रमिला राव की मानसिक स्थिति (Mentally) ठीक नहीं है। उसका इलाज जारी है। वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो सकी थी। अब पुलिस पूरी जानकारी लेने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related