CG NEWS: 19 वर्षीय युवती ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: जांजगीर चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में 19 वर्षीय युवती ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है. यह मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के मिसदा गांव का है. घटना 29 दिसंबर की रात की बताई जा रही है. पुलिस घटना की बारीकी से जांच कर रही है.

CG NEWS: 19 वर्षीय युवती ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
CG NEWS: युवती की फांसी लगाकर खुदकुशी का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यूजर्स ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो देखा, फिर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मर्ग कायम कर मोबाइल जब्त किया है. जानकारी के मुताबिक, मृतका अंकुर नाथ के माता-पिता रोजी मजदूरी करने हैदराबाद गए हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की बारीकी से जांच की जा रही है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related